बच्चों को कौन सी आदत होनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

अपने बच्चे को ज़रूर सिखाएं ये 8 अच्छी आदतें, सभी से मिलेगी तारीफ
बच्चों में अच्छी आदतों (Good Habits) के लिए माता-पिता को बचपन से ही इसकी शुरुआत करना चाहिए,

Good Habits For Kids: बच्चों में अच्छी आदतों (Good Habits) के लिए बचपन से इसकी शुरुआत करना चाहिए, बचपन में डाली गई अच्छी आदतें आपको आगे शर्मिंदा नहीं होने देती. कुछ बहुत ही छोटी-छोटी आदतें हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों में अभी से डालेंगे तो आगे चलकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Good Habits For Kids: कहते हैं बच्चे (Kids) ही देश का भविष्य होते हैं. जिनकी अच्छी या बुरी आदतों की शुरुआत बचपन (Childhood) से ही हो जाती है. बच्चों में अच्छी आदतों (Good Habits) के लिए माता पिता को बचपन से ही इसकी शुरुआत करना चाहिए, क्योंकि बचपन में डाली गई अच्छी आदतें आपको आगे शर्मिंदा नहीं होने देती. हर कोई आपके बच्चे की तारीफ करे इसके लिए कुछ बहुत ही छोटी-छोटी आदतें हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों में अभी से डालेंगे तो आगे चलकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही आपको भी अपने बच्चे को संस्कारी बनाने में बेहद खुशी का एहसास होगा.

जल्दी सोने-उठने की आदत
अपने बच्चों में एक निश्चित समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालना बहुत अच्छी बात है. बच्चे समय से सोते हैं और समय से उठते हैं तो उनका माइंड भी दिन भर एक्टिव रहता है. एक्टिव माइंड काफी क्रिएटिव और एनर्जेटिक होता है.


अपने बच्चों को सिखाएं कि वो अपने से बड़ों का सम्मान करें. अपने बड़े भाई-बहन और घर के बुजुर्गों को पलट कर जवाब ना दें. हमेशा सभी से प्यार और विनम्रता से बात करें.

मेहनत करना सिखाएं
यह बात आप और हम बहुत अच्छे से जानते हैं कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता. अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना ज़रूरी है और यह आदत आप अपने बच्चों में डालें. उन्हें बचपन से ही मेहनत करना सिखाएं. खुद भी उनके सामने किसी तरह की शॉर्ट कट का प्रयोग ना करें.

किताबें पढ़ने की आदत डालें
जैसा बड़े करते हैं बच्चे भी वैसा ही सीखते हैं. बेशक आपके बच्चे एकदम से किताब पढ़ने की आदत विकसित नहीं कर सकते, इसके लिए आपको उनके सामने खुद किताब पढ़ने की आदत डालनी होगी. आपको देखकर आपके बच्चे भी किताब पढ़ने की हैबिट बनाएंगे.

खुद का काम करना सिखाएं
अपने बच्चों में उनका खुद का काम करने की आदत डालना चाहिए. जिससे आपको भी मदद मिलेगी और वह भी अपने काम के प्रति जिम्मेदार बनेंगे. जैसे उनका बैग उन्हीं से लगवाएं, उनका टिफिन खुद को लगाने दें, उनके जूते चप्पल जगह पर रखने की सीख दें आदि.

समय की कद्र करना सिखाएं
बच्चों को सबसे महत्वपूर्ण बात यह सिखाएं कि समय को बिना वजह यहां-वहां बर्बाद ना करें. अपने समय का सद्उपयोग अच्छे कामों में या फिर कोई चीज़ सीखकर करें.

सॉरी और थैंक्यू बोलना सिखाएं
बहुत से बच्चे थैंक्यू बोलना तो जानते हैं, लेकिन अपनी ग़लती पर उन्हें सॉरी बोलने में शर्म आती है या फिर उन्हें खुद का अपमान महसूस होता है. अगर आप बचपन से ही उनमें सॉरी और थैंक्यू बोलने की आदत डालेंगे तो उनके दिमाग में इस तरह की कोई भी बात नहीं आएगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info